8 अगस्त 2024 - 15:32
 महाराष्ट्र के कॉलेज में हिजाब और बुर्का पर बैन, चीफ जस्टिस ने लिया संज्ञान

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह इस मामले पर जल्द सुनवाई करेगा। इस मामले पर जल्द सुनवाई के लिए मुख्य न्यायाधीश की पीठ से मांग की गई है।

 महाराष्ट्र के निजी कॉलेज एन. जी. आचार्य और डी. के. मराठे के प्रशासन में हिजाब पर बैन लगा दिया गया है। जिसके बाद कॉलेज के फैसले को बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी। हाईकोर्ट ने हिजाब पर प्रतिबंध को बरकरार रखा था अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह इस मामले पर जल्द सुनवाई करेगा। इस मामले पर जल्द सुनवाई के लिए मुख्य न्यायाधीश की पीठ से मांग की गई है।